Sat, 14 Nov 202612:11 AM
Sat, Nov 14, 2026Updated 12:11 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

6हमीरपुर: मुस्करा-बसवारी मार्ग पर ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की दर्दनाक मौत

WhatsAppFacebookX

हमीरपुर: मुस्करा-बसवारी मार्ग पर ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की दर्दनाक मौत

मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा-बसवारी मार्ग पर ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अवधेश अहिरवार अपने साथी विकास अहिरवार के साथ शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान मुस्करा-बसवारी मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मुस्करा थाना पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुस्करा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अवधेश अहिरवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विकास अहिरवार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरने सहित अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया।

रिपोर्ट: निज़ाम ख़ान
वंदे भारत न्यूज़ चैनल | जनपद हमीरपुर, उत्तर प्रदेश