6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टेनिस:शौर्य और अराइना का शानदार प्रदर्शन, टीम इवेंट में वेल्हम बॉयज का दबदबा

3 Min Read




शहर के सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी में चल रहे 6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट का सोमवार को शानदार समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में देहरादून और आसपास के क्षेत्र के उभरते युवा खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। टूर्नामेंट के सिंगल्स मुकाबलों में जहां शौर्य शर्मा, अराइना विशाल और पूर्वी पटवा जैसे खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीता, वहीं टीम इवेंट्स में वेल्हम बॉयज और टोन्सब्रिज स्कूल का दबदबा देखने को मिला।प्रतियोगिता के अंत में ब्रदर जेसी कैरोल और ब्रदर जोसेफ एम जोसेफ ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शौर्य शर्मा ने दिखाया डबल दम लड़कों के वर्ग में शौर्य शर्मा का प्रदर्शन सबसे खास रहा। अंडर-16 सिंगल्स के बहुप्रतीक्षित फाइनल में शौर्य ने एकतरफा मुकाबले में जसकिरत सिंह अरोड़ा को 6-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-18 डबल्स के फाइनल में भी शौर्य शर्मा और वात्सल्य रावत की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए आरुष और अर्णव को 5-1 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। अराइना और पूर्वी ने जीते सिंगल्स खिताब लड़कियों के मुकाबलों में अराइना विशाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अराइना ने अंडर-14 सिंगल्स के फाइनल में अपनी प्रतिद्वंद्वी अंशिका टंडन को 5-0 से हराकर खिताब जीता। वहीं, अंडर-16 सिंगल्स के कड़े फाइनल मुकाबले में पूर्वी पटवा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अराइना विशाल को 5-1 से मात दी। वेल्हम बॉयज ने जीते दो खिताब स्कूलों के बीच हुए टीम इवेंट्स में वेल्हम बॉयज स्कूल का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा। अंडर-14 और अंडर-16 दोनों ही श्रेणियों में वेल्हम बॉयज ने पहला स्थान हासिल कर चैंपियनशिप जीती, जबकि दोनों ही वर्गों में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी उपविजेता रहा। अंडर-16 टीम इवेंट में घरेलू टीम सेंट जोसेफ एकेडमी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-18 टीम इवेंट का खिताब टोन्सब्रिज स्कूल के नाम रहा, जबकि सेंट जोसेफ एकेडमी इसमें उपविजेता रही। विजेता खिलाड़ियों की सूची (बॉयज सिंगल्स) अंडर-10: प्रखर सिंह ने सिद्धांत गुप्ता को हराया (6-2) अंडर-12: शिवांश रावत ने युवराज सिंह रावत को हराया (6-4) अंडर-14: रेयांश अग्रवाल ने आयुष तोमर को हराया (6-2) अंडर-16: शौर्य शर्मा ने जसकिरत सिंह अरोड़ा को हराया (6-1) अंडर-18: शौर्य शर्मा और अर्जुन सिंह के बीच कड़ा फाइनल मुकाबला खेला गया। बॉयज डबल्स अंडर-18: शौर्य शर्मा और वात्सल्य रावत ने आरुष-अर्णव को हराया (5-1) गर्ल्स सिंगल्स अंडर-14: अराइना विशाल ने अंशिका टंडन को हराया (5-0) अंडर-16: पूर्वी पटवा ने अराइना विशाल को हराया (5-1) टीम इवेंट चैंपियंस अंडर-14: वेल्हम बॉयज़ स्कूल (उपविजेता: सेंट जॉर्ज कॉलेज) अंडर-16: वेल्हम बॉयज़ स्कूल (उपविजेता: सेंट जॉर्ज कॉलेज) अंडर-18: टोन्सब्रिज स्कूल (उपविजेता: सेंट जोसेफ एकेडमी)



Source link

Share This Article
Leave a Comment