8,826 Qualify for SSB Interview

2 Min Read


  • Hindi News
  • Career
  • UPSC NDA I, CDS I 2026 Result Out: 8,826 Qualify For SSB Interview

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

UPSC ने NDA (I) और CDS (I) 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

सीडीएस में 8,826 उम्मीदवार सफल

NDA NA 1 और CDS परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। ये परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। NDA और CDS दोनों में नेगेटिव मार्किंग भी हुई। CDS की परीक्षा के आधार पर भर्ती प्रक्रिया के अगले स्टेप के लिए 8,826 उम्मीदवारों को क्वालिफाई किया गया।

मेरिट लिस्ट होल्डर्स के रोल नंबर जारी

मेरिट लिस्ट में परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जो SSB इंटरव्यू देंगे। फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद की प्रोसेस क्या होगी

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू प्रोसेस से गुजरना होगा। यह प्रोसेस 5 दिन तक जारी रहेगी। उम्म्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने के 2 सप्ताह के अंदर SSB रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद इंटरव्यू डेट और सेंटर की जानकारी ईमेल के जरिये भेजी जाएगी।

UPSC NDA, NA I 2026 मेरिट लिस्ट पीडीएफ

UPSC CDS I 2026 मेरिट लिस्ट पीडीएफ

——————

ये खबरें भी पढ़ें…

बिहार में TRE-4 नोटिफिकेशन मांग रहे स्‍टूडेंट्स पर लाठीचार्ज: 2 साल से अटकीं 46 हजार भर्तियां, BPSC के 2026 एग्‍जाम कैलेंडर से भी परीक्षा गायब

पटना में BPSC TRE-4 भर्ती के नोटिफिकेशन की मांग कर रहे कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। तस्‍वीरों में दिख रहा है कि कैंडिडेट्स को सड़कों पर दौड़ा-दौड़कर पीटा गया। इस दौरान कई के सिर भी फटे गए। एक महिला कैंडिडेट को पुलिस वालों ने पैरों से भी कुचला। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment