पुलिस ने उस शख्स को पकड़ लिया है जिसने एक बड़ी गड़बड़ी को अंजाम दिया था। ये गड़बड़ी धान खरीदी से जुड़ी है। एक युवक ने 600 बोरी धान को गायब कर सरकार 91 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया था। मामला मुंगेली जिले से जुड़ा हुआ है।
.
लोरमी विकासखंड के गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में ये फर्जीवाड़ा पिछले साल हुआ था। पुलिस ने इस कांड को अंजाम देने वाले रामदास बंजारे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे तिफरा बिलासपुर के पास घेरा बंदी कर अरेस्ट किया। युवक अपनी पहचान बदलकर छुपा हुआ था। आरोपी गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र का प्रभारी था। तब इसने सरकार के 91 लाख 68 हजार से अधिक की गड़बड़ी की थी।
तब कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर बंजारे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बदमाश लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर के तिफरा के पास छिपकर अपना नाम पता बदल कर रह रहा था। खबर मिलते ही पुलिस ने छापा मारकर इसे पकड़ लिया। ये था कांड सहायक आयुक्त सहकारिता हितेश श्रीवास ने बताया कि रामदास बंजारे ने 25 सौ क्विंटल से अधिक धान का गबन किया गया था। किसानों से खरीदे गए धान में से 600 बोरी धान को बेईमानी करते हुए श्याम राईस प्रोडक्ट बरेला को बेच दिया। उनके ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 2108 में लोड करवा कर भेज दिया। इस वजह से थाना लालपुर जिला मुंगेली में आईपीसी की धारा 420, 409 तथा 511 के तहत अपराध दर्ज हुआ था।