![]()
प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णकार ने सोमवार को जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, बजट घोषणाओं और “वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला कलेक्टर काना राम, रणथंभौर डीएफओ मानस सिंह सहित कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।प्रभारी सचिव ने गर्मी में पेयजल व्यवस्था व समर कंटीजेंसी प्लान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लोगों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक हजार से ज्यादा हैंडपंप किए सही SE बी.एस. मीणा ने बताया कि जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समर कंटीजेंसी के तहत स्वीकृत कार्य प्रगति पर हैं और हैंडपंप मरम्मत अभियान के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 930 से अधिक एवं शहरी क्षेत्रों में 100 से अधिक खराब हैंडपंपों को प्राथमिकता से दुरुस्त किया गया है। 26 मई को ग्राम सभाओं का आयोजन जल जीवन मिशन के तहत संचालित परियोजनाओं पर भी चर्चा कर प्रभारी सचिव ने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने एवं पूर्ण हो चुकी सभी जल जीवन परियोजनाओं का 26 मई को ग्राम सभाओं के दौरान सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर बैठक में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की बजट घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है, उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा जिन प्रस्तावों पर कार्यवाही लंबित है, उनमें तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान बैठक में “वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाली गतिविधियों की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर अभियान को जनभागीदारी आधारित स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण, पौधारोपण, श्रमदान एवं जनजागरूकता गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 25 मई से 5 जून तक संचालित “वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से निर्धारित मानकों के आधार पर जिलों की रैंकिंग भी की जाएगी। अभियान के दौरान जल संरक्षण कार्य, श्रमदान गतिविधियां, पौधारोपण, जनभागीदारी एवं ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज प्रगति के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। प्रभारी सचिव ने संबंधित अधिकारियों को अभियान से जुड़ी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हीटवेव प्रबंधन के दिए निर्देश प्रभारी सचिव ने हेल्थ डिपार्टमेंट को हीट वेव, डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी चिकित्सा संस्थानों में ओआरएस आवश्यक दवाइयों, उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं फॉगिंग, एंटी लार्वा गतिविधियों, जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर बल दिया।
Source link
प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक:वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की तैयारियों की समीक्षा
Leave a Comment
Leave a Comment















