Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeबिहार2 युवक बेहोश नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कर फरार: औरंगाबाद...

2 युवक बेहोश नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कर फरार: औरंगाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, घर से कोचिंग के लिए निकली थी – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद के सदर अस्पताल में नाबालिग को शनिवार की दोपहर मरणासन्न अवस्था में 2 युवक छोड़ भाग गए। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में डॉक्टरों ने नाबालिग की मौत का कारण जहर खिलाया जाना बताया है

.

वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर मृतिका की मां सदर अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शनिवार की सुबह घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। कोचिंग का समय समाप्त होने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो वह उसकी खोजबीन में लग गए।

इसी दौरान फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी सदर अस्पताल में भर्ती है। सदर अस्पताल आने पर उन्हें पता चला कि 2 अज्ञात युवक ने उनकी बेटी को मरणासन्न हालत में यहां छोड़ दिया। डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उन्हें आशंका है कि उन्हीं दोनों युवकों ने मेरी बेटी को अगवा करने के बाद जहर खिलाया है। बाद में सदर अस्पताल छोड़ गए हैं।

सदर अस्पताल में लगे CCTV में कैद भर्ती करवाने आए युवकों की तस्वीर।

मामले की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने मृतिका के पिता का फर्द-बयान लिया है। फर्द-बयान के बाद नगर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस बीच नगर थाना की पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके घर पर मातम पसरा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular