![]()
श्रीगंगानगर जिले में पिछले कई दिनों से हीटवेव का सिलसिला लगातार जारी है। दिन के समय लू के थपेड़ों और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं, तो वहीं रात में वार्म नाइट के कारण दिन जितनी गर्मी महसूस हो रही है। उमस भरी गर्मी के साथ बिजली कटौती ने लोगों को और भी परेशान कर रखा है। आज सुबह से धूलभरी आंधी भी चल रही है। सोमवार को श्रीगंगानगर जिला प्रदेश में सबसे अधिक गर्म था। जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर संभाग में इन दिनों तपिश और हीटवेव का प्रभाव बना हुआ है, जिसमें श्रीगंगानगर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। आगामी दो दिन तक भी ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। हालांकि, मानसून को लेकर अब परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर के अनुसार मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री और अधिकतम 45.1 डिग्री रहा, जबकि रविवार को न्यूनतम 32.0 डिग्री और अधिकतम 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई से श्रीगंगानगर और आसपास के जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
Source link
राजस्थान में सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर, तापमान 45 डिग्री:दिन-रात एक समान तपिश, बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल
Leave a Comment
Leave a Comment















