कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्यारोपी बहू बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान चेहरा छिपाती नजर आई। वह दुपट्टे से लगातार चेहरा ढकती रही और कैमरों से बचती नजर आई। उसने पुलिसकर्मियों से कहा- इनको रोको। इस दौरान उसकी बहन और भाई भी उससे मिलने कोर्ट पहुंचे। पुलिस ने तीनों आरोपियों- बहू शालू, नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को सीजेएम प्रदीप कुमार शुक्ला की कोर्ट में सुबह करीब 10:30 बजे पेश किया। मामले को एसीजेएम कोर्ट में ट्रांसफर किया गया। विवेचक कोर्ट में कहा- कारोबारी के फ्लैट की चार चाभी थी। इसमें रखी दो चाभी और परेड चौराहे पर आरोपियों की ओर से बनवाए गए डुप्लीकेट चाभी की बरामदगी करनी है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ के लिए 24 घंटे की रिमांड मांगी है, जबकि क्रॉस एग्जामिनेशन के लिए कारोबारी के बेटे सुब्रत की भी रिमांड मांगी गई है। अब मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी। मंगलवार को कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने रिमांड के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कारोबारी विनीत मनोचा की 5 सितंबर को उनके फ्लैट के कमरे में हत्या कर दी गई थी। हत्या की साजिश का आरोप बहू शालू पर लगा है। आरोप है कि बहू ने नौकर से ससुर की हत्या कराई। तस्वीरें देखिए… अब जानिए पुलिस की जांच में क्या सामने आया विनीत मनोचा हत्याकांड में पुलिस को जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। कॉल डिटेल के मुताबिक, 5 सितंबर की रात सोसाइटी में दाखिल होने के बाद नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर करीब 48 मिनट तक अपार्टमेंट परिसर में घूमते रहे और इस दौरान मोबाइल पर तीन बार बात की। पुलिस का मानना है कि इसी दौरान दोनों ने हत्या की योजना और फ्लैट में दाखिल होने के तरीके पर बातचीत की। पुलिस के मुताबिक, रात 8:46 बजे विशाल और राजकिशोर, कारोबारी की बहू शालू के कहने पर गजरा लेकर पहुंचे थे। रात 9:38 बजे विशाल और राजकिशोर अपार्टमेंट में दाखिल हुए। करीब 9:50 बजे शालू को सामान देने के बाद दोनों परिसर में घूमते रहे। रात 10:38 बजे दोनों डुप्लीकेट चाबी से विनीत के फ्लैट में दाखिल हुए। करीब 20 मिनट बाद रात 10:58 बजे कारोबारी अपने घर पहुंचे। उन्हें शालू के कमरे से आहट सुनाई दी। कमरे में पहुंचने पर दोनों आरोपी वहां छिपे मिले। इसके बाद उनके बीच संघर्ष हुआ। पुलिस के मुताबिक, रात 11:28 बजे दोनों आरोपी फ्लैट से बाहर निकलते सीसीटीवी में कैद हुए। पहले एक आरोपी के अंदर जाने की थी योजना पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि शुरुआत में एक आरोपी के फ्लैट में जाने और दूसरे के बाहर निगरानी करने की योजना थी। हालांकि, विनीत के मजबूत शरीर को देखते हुए दोनों ने साथ अंदर जाने का फैसला किया। पुलिस ने विशाल, शालू और राजकिशोर के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगालने के साथ जेल में आरोपियों से पूछताछ की। इससे हत्या की साजिश और वारदात से पहले आरोपियों की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में मदद मिली है। हत्या से दो दिन पहले विशाल ने खरीदा नया सिम पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, विशाल ने हत्या से दो दिन पहले 3 सितंबर को नया सिम खरीदा था। इसके लिए उसने शिवम नाम के आधार कार्ड को पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया। नया नंबर लेने के बाद 3 से 6 सितंबर के बीच विशाल ने शालू से 7 और सुब्रत से 6 बार फोन पर बात की। कॉल डिटेल में यह भी सामने आया कि विशाल ने 1 मई से 6 सितंबर के बीच राजकिशोर से 21 बार फोन पर बातचीत की थी। हत्या के बाद 6 सितंबर की सुबह 7:57 बजे विशाल ने नया सिम बंद कर दिया। हत्या के बाद दोस्त को किया फोन पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद विशाल ने नया सिम बंद कर दिया। इसके बाद उसने नए नंबर से उबर कैब बुक की। रात 11:38 बजे उसने मीरपुर कैंट निवासी अपने दोस्त नैतिक वर्मा उर्फ किशन को फोन किया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। पुलिस अब इस कॉल और विशाल की वारदात के बाद की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। कपल किटी पार्टी की चार घंटे की रिकॉर्डिंग कब्जे में पुलिस ने तिलक नगर स्थित कॉस्मोजिन लाउंज में हुई कपल किटी पार्टी की करीब चार घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ली है। पुलिस इसे भी जांच का हिस्सा मानकर देख रही है। पुनीता की वसीयत भी जांच के दायरे में जांच के दौरान विनीत की पत्नी पुनीता मिनोचा की जून 2022 में तैयार वसीयत का दस्तावेज भी रजिस्ट्री कार्यालय से मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वसीयत में संपत्ति किसके नाम की गई थी। पुलिस इस दस्तावेज को भी हत्या के पीछे संभावित वजहों की जांच से जोड़कर देख रही है। शालू की जमानत याचिका पर सुनवाई शालू की जमानत याचिका पर मंगलवार को जिला जज की कोर्ट में सुनवाई हुई। शालू के अधिवक्ता की ओर से फिलहाल जमानत याचिका पर जोर नहीं दिया गया। —————————-
ये खबर भी पढ़ें… करोड़पति-ससुर की हत्या की रात बहू ने जमकर शराब पी:डेढ़ घंटे पति के साथ झूमी, कानपुर में होटल मालिक बोले- बहुत खुश लग रही थी कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की रात बहू और बेटे ने खूब शराब पी। जिस वक्त सुपारी किलर कारोबारी की घर में हत्या कर रहे थे, उसी समय उनकी आरोपी बहू शालू पति सुब्रत के साथ लाउंज में पार्टी कर रही थी। पढ़िए पूरी खबर