Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश कर्मचारी मंच का आंदोलन: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर...

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच का आंदोलन: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 मार्च को भोपाल में प्रांतीय धरना, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन – Bhopal News



मध्य प्रदेश के स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी और अंशकालीन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। कर्मचारी मंच के बैनर तले 23 मार्च को भोपाल के आंबेडकर जयंती मैदान में प्रांतीय धरना किया जाएगा।

.

मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में स्थाई कर्मियों को सातवां वेतनमान, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण और अनियमित कर्मचारियों को पेंशन सुविधा शामिल है। साथ ही स्थाई कर्मियों को 10 लाख रुपए की ग्रेच्युटी का भुगतान और सभी कर्मचारियों को मेडिकल एवं बीमा सुविधा की मांग भी की गई है।

अन्य प्रमुख मांगों में अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर रेट पर वेतन, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 21,000 रुपए न्यूनतम वेतन और सभी श्रेणी के कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ शामिल है। प्रांताध्यक्ष ने कहा कि ये मांगें लंबे समय से राज्य सरकार के समक्ष लंबित हैं।

सरकार द्वारा मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में भारी असंतोष है। धरने में प्रदेश के सभी जिलों से कर्मचारी शामिल होंगे। सभी प्रतिभागी सुबह 11 बजे आंबेडकर जयंती मैदान में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular