Wednesday, April 16, 2025
Wednesday, April 16, 2025
Homeबिहार2 बदमाशों ने युवक को मारपीट कर किया घायल: जमुई में लाठी-डंडों...

2 बदमाशों ने युवक को मारपीट कर किया घायल: जमुई में लाठी-डंडों से किया वार, स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती – Jamui News



जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में बुधवार को शख्स के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। सोनो थाना क्षेत्र के भीठरा गांव निवासी अनिल यादव झाझा से अपने घर लौट रहे थे। सोहजाना मोड़ पर शिव यादव और अंकित नाम के दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।

.

बदमाशों ने लाठी-डंडों से अनिल यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उनसे डेढ़ लाख रुपए भी छीन लिए। साथ ही, उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया, जिससे वह किसी से मदद नहीं मांग सके।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिल को झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। बाद में पीड़ित ने झाझा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पैसे छीनने की बात को पुलिस ने बताया गलत

झाझा थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने मारपीट की घटना की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने पैसे छीनने की बात को गलत बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular