जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में बुधवार को शख्स के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। सोनो थाना क्षेत्र के भीठरा गांव निवासी अनिल यादव झाझा से अपने घर लौट रहे थे। सोहजाना मोड़ पर शिव यादव और अंकित नाम के दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।
.
बदमाशों ने लाठी-डंडों से अनिल यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उनसे डेढ़ लाख रुपए भी छीन लिए। साथ ही, उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया, जिससे वह किसी से मदद नहीं मांग सके।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिल को झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। बाद में पीड़ित ने झाझा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पैसे छीनने की बात को पुलिस ने बताया गलत
झाझा थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने मारपीट की घटना की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने पैसे छीनने की बात को गलत बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।