हजारीबाग जिले की चरही घाटी में बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हुए हैं।
.
एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी घायलों को हजारीबाग के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद लगा सड़क जाम
बस रांची से हजारीबाग जा रही थी। दुर्घटना के बाद दोनों तरफ करीब 8 से 9 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
दोनों चालकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाया गया।