Homeझारखंडचरही घाटी में बस-ट्रक की टक्कर: दोनों वाहनों के चालकों की...

चरही घाटी में बस-ट्रक की टक्कर: दोनों वाहनों के चालकों की मौत, 15 यात्री घायल; एक बच्चे की हालत गंभीर – Hazaribagh News



हजारीबाग जिले की चरही घाटी में बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हुए हैं।

.

एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी घायलों को हजारीबाग के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद लगा सड़क जाम

बस रांची से हजारीबाग जा रही थी। दुर्घटना के बाद दोनों तरफ करीब 8 से 9 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

दोनों चालकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version