Tuesday, April 15, 2025
Tuesday, April 15, 2025
Homeदेशभास्कर अपडेट्स: उड़ीसा में न्यायालय ले जाते समय भागने की कोशिश,...

भास्कर अपडेट्स: उड़ीसा में न्यायालय ले जाते समय भागने की कोशिश, पुलिस फायरिंग में दुष्कर्म के दोनों आरोपी घायल



9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उड़ीसा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी शनिवार को कोर्ट ले जाते समय पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गए। घटना झारसुगुड़ा जिले की है। आरोपियों की पहचान शेख आसिफ और अभिषेक बारिक के रूप में हुई है। संबलपुर IG हिमांशु लाल ने बताया कि पुलिस जब दोनों को कोर्ट ले जा रही थी, तभी उन्होंने पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की और भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर हमला भी किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular