9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उड़ीसा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी शनिवार को कोर्ट ले जाते समय पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गए। घटना झारसुगुड़ा जिले की है। आरोपियों की पहचान शेख आसिफ और अभिषेक बारिक के रूप में हुई है। संबलपुर IG हिमांशु लाल ने बताया कि पुलिस जब दोनों को कोर्ट ले जा रही थी, तभी उन्होंने पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की और भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर हमला भी किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।