Thursday, May 1, 2025
Thursday, May 1, 2025
Homeहरियाणानारनौल में महिला के गले की सोने की चेन तोड़ी: बाइक...

नारनौल में महिला के गले की सोने की चेन तोड़ी: बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम – Narnaul News



महिला की गले की सोने की चेन तोड़ते हुए बदमाश

हरियाणा के नारनौल में सेक्टर एक में एक महिला के गले की सोने की चेन बाइक सवार दो युवक तोड़ ले गए। महिला के अनुसार उसकी सोने की चैन तीन तोले की थी। इस बारे में पीड़िता ने पुलिस में भी शिकायत की है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। जि

.

शहर के सेक्टर एक में बिग बचत बाजार के सामने गली बनी हुई है। जिसमें मकान नंबर 770 से शुरुआत होती है। इस गली के रहने वालों ने गली को बंद करने के लिए एक तरफ गेट भी लगा रखा है, मगर बुधवार शाम को करीब साढ़े छह बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने यहां पर रहने वाली मधु बंसल नामक एक महिला के सोने की चेन तोड़ ली। बाइक सवारों ने इससे पहले वहां पर रैकी भी की है। महिला मधु बंसल ब्यूटी पार्लर पर करीब छह बजे गई थी। जिसके बाद सवा छह से साढ़े छह के बीच में वह वापस अपने घर आ रही थी कि बाइक सवार दो युवकों ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली।

आठ माह पहले भी हुई थी घटना

कुछ ऐसी ही घटना करीब आठ माह पहले भी इसी गली में हुई थी। उस समय बाइक पर आए युवकों ने मकान के दरवाजे पर बैठी महिला की सोने की चेन तोड़ ली थी। अब इसी गली में फिर यह घटना हुई है। लोगों ने बताया कि सीसीटीवी में दिख रहा है कि इन युवकों ने महिला की पूरी रैकी की है। जिसके बाद ही उन्होंने घटना को अंजाम दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular