महिला की गले की सोने की चेन तोड़ते हुए बदमाश
हरियाणा के नारनौल में सेक्टर एक में एक महिला के गले की सोने की चेन बाइक सवार दो युवक तोड़ ले गए। महिला के अनुसार उसकी सोने की चैन तीन तोले की थी। इस बारे में पीड़िता ने पुलिस में भी शिकायत की है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। जि
.
शहर के सेक्टर एक में बिग बचत बाजार के सामने गली बनी हुई है। जिसमें मकान नंबर 770 से शुरुआत होती है। इस गली के रहने वालों ने गली को बंद करने के लिए एक तरफ गेट भी लगा रखा है, मगर बुधवार शाम को करीब साढ़े छह बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने यहां पर रहने वाली मधु बंसल नामक एक महिला के सोने की चेन तोड़ ली। बाइक सवारों ने इससे पहले वहां पर रैकी भी की है। महिला मधु बंसल ब्यूटी पार्लर पर करीब छह बजे गई थी। जिसके बाद सवा छह से साढ़े छह के बीच में वह वापस अपने घर आ रही थी कि बाइक सवार दो युवकों ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली।
आठ माह पहले भी हुई थी घटना
कुछ ऐसी ही घटना करीब आठ माह पहले भी इसी गली में हुई थी। उस समय बाइक पर आए युवकों ने मकान के दरवाजे पर बैठी महिला की सोने की चेन तोड़ ली थी। अब इसी गली में फिर यह घटना हुई है। लोगों ने बताया कि सीसीटीवी में दिख रहा है कि इन युवकों ने महिला की पूरी रैकी की है। जिसके बाद ही उन्होंने घटना को अंजाम दिया है।