होम › उत्तर प्रदेश
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद गोण्डा में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा
Aditya Sharma - गोण्डा। आज दिनांक 11.10.2026 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद गोण्डा में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जागरूकता रैली थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गुरुनानक चौक से प्रारंभ होकर गुडूमल चौराहा, ईदगाह एवं दुखहरण नाथ मंदिर होते हुए थाना कोतवाली नगर पर समाप्त हुई। रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने आमजनमानस को महिला सुरक्षा, महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, उनके अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने, तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-05 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों एवं पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गोण्डा पुलिस द्वारा आमजनमानस से अपील की जाती है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा उनके अधिकारों के संरक्षण में सहयोग करें। किसी भी महिला संबंधी अपराध, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय से आवश्यक सहायता एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। गोंडा से सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट · 13 Oct 2026, 11:40 AM

गोण्डा।
आज दिनांक 11.10.2026 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद गोण्डा में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जागरूकता रैली थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गुरुनानक चौक से प्रारंभ होकर गुडूमल चौराहा, ईदगाह एवं दुखहरण नाथ मंदिर होते हुए थाना कोतवाली नगर पर समाप्त हुई। रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने आमजनमानस को महिला सुरक्षा, महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, उनके अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने, तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-05 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों एवं पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गोण्डा पुलिस द्वारा आमजनमानस से अपील की जाती है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा उनके अधिकारों के संरक्षण में सहयोग करें। किसी भी महिला संबंधी अपराध, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय से आवश्यक सहायता एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। गोंडा से सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट
Share this article
Only the article URL is shared, so WhatsApp and other apps do not get multiple competing link previews. The thumbnail comes from this article's featured image.