Tue, 13 Oct 20261:21 PM
Tue, Oct 13, 2026Updated 1:21 PM IST
होम › मध्य प्रदेश

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर आक्रोश, सीएमएचओ कार्यालय का किया घेराव

WhatsAppFacebookX

News video GIF

रिपोर्ट—राकेश जैन, रायसेन
जिला रायसेन, मध्य प्रदेश

रायसेन जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को नागरिकों ने सीएमएचओ कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है और डॉक्टर भी समय पर उपलब्ध नहीं होते। उनका कहना है कि मेडिकल स्टोर के पास बने केबिन में डॉक्टर मरीजों को देखते हैं, लेकिन बाद में अस्पताल में उपलब्ध नहीं रहते। नागरिकों ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन पर रोजाना अप-डाउन करने सहित कई आरोप लगाये इसके बाद एसडीओपी मनीष शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीओपी ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। अब देखना होगा कि इन शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है।