गोंडा में मतदाता सूची सुधारने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम प्रियंका निरंजन ने दी जानकारी


गोंडा। मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम शामिल करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सके।
फॉर्म-6 भरकर जुड़वा सकेंगे नाम
डीएम के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के गोंडा, उत्तर प्रदेश | सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट
तहत फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को भी मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी और परिवार के सभी पात्र सदस्यों की मतदाता सूची में दर्ज जानकारी की जांच कर लें।
प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम न होने के कारण मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
रिपोर्ट: सद्दाम हुसैन | गोंडा | वंदे भारत न्यूज़
संपर्क: 8957546002

