रायपुर पहुंचीं भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमें, स्मृति मंधाना की कप्तानी में सीरीज की तैयारी


रायपुर। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमें टी-20 सीरीज के लिए रायपुर पहुंच गई हैं। दोनों टीमों के बीच 16, 18 और 20 तारीख को मुकाबले खेले जाने हैं। रायपुर पहुंचने के बाद भारतीय महिला टीम ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाया।
स्मृति मंधाना की कप्तानी पर रहेंगी नजरें
इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना कर रही हैं। अभ्यास सत्र के दौरान स्मृति मंधाना के साथ हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, शेफाली वर्मा, निक्की प्रसाद, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत और श्री चरणी सहित अन्य खिलाड़ियों ने मैदान पर अभ्यास किया।
स्टेडियम में तैयारियां तेज
सीरीज के मुकाबलों को लेकर रायपुर में क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों के पहुंचने के साथ ही मुकाबलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। अब दर्शकों की नजरें मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन और भारतीय टीम की रणनीति पर रहेंगी।
रिपोर्ट: दुर्गा पुन | रायपुर | वंदे भारत न्यूज़

