
रायपुर _मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में परम पूज्य संत असंग देव जी ने सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री साय ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर पूज्य संत असंग देव जी का सम्मान किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संत असंग देव जी ने मुख्यमंत्री को गौमाता की प्रतिमा भेंट की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूज्य संत असंग देव जी के मध्य विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित बड़ी संख्या में संत असंग देव जी के अनुयायी उपस्थित थे।