लता मंगेशकर की जन्मभूमि इंदौर में सोमवार शाम आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।
लता मंगेशकर सभागार में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक शान्तनु मोइत्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान-2026 से अलंकृत किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप 5 लाख रुपए की करमुक्त राशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की गई। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़े।
शान्तनु मोइत्रा भारतीय सिनेमा के प्रमुख संगीतकार और बैकग्राउंड स्कोर कम्पोजर हैं। ‘परिणीता’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘मद्रास कैफे’, ‘पीकू’, ‘अक्टूबर’ और ‘12वीं फेल’ जैसी फिल्मों में उनके संगीत को पहचान मिली।
वर्ष 2014 में तेलुगु फिल्म ‘ना बंगारू तल्ली’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।


















