Thu, 15 Oct 20262:23 PM
Thu, Oct 15, 2026Updated 2:23 PM IST
होम › मध्य प्रदेश

शिवपुरी: फिजिकल पुलिस ने युवक को पकड़ा, 315 बोर का कट्टा और दो कारतूस जब्त

WhatsAppFacebookX

News video GIF

शिवपुरी शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिजिकल थाना पुलिस ने गौरी गणेश कुंड के पास से 22 वर्षीय मोहम्मद खान गौरी को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, युवक के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौरी गणेश कुंड के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ा।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद खान गौरी (22), निवासी ग्राम झिरी, थाना पोहरी, जिला शिवपुरी बताया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से 315 बोर का देशी कट्टा और पैंट की जेब से दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर लिए।

पुलिस ने इस मामले में थाना फिजिकल में अपराध क्रमांक 226/26 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 25/27 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक से हथियार रखने के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही, उसके शिवपुरी आने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस टीम की रही भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक नरेंद्र राठौर, प्रेम रावत, धर्मेंद्र रॉयल, प्रधान आरक्षक अमित कुमार और आरक्षक सागर भारद्वाज शामिल रहे।

अरशद अली की रिपोर्ट, वंदे भारत न्यूज़, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश।