Sat, 17 Oct 20262:18 PM
Sat, Oct 17, 2026Updated 2:18 PM IST
होम › मध्य प्रदेश

इंदौर में ‘ढोलिडा रास’ गरबा महोत्सव में दिखा संस्कृति और ‘विकसित भारत 2047’ का संगम

WhatsAppFacebookX

News video GIF

इंदौर, मध्य प्रदेश | रिपोर्ट: निर्मल रोकड़े

नवरात्रि के अवसर पर इंदौर के एम.के.एच.एस. गुजराती गर्ल्स कॉलेज में आयोजित ‘ढोलिडा रास’ गरबा महोत्सव में पारंपरिक संस्कृति, नारी शक्ति और विकसित भारत के संकल्प की झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने मां अम्बे की आराधना के साथ गरबा प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरे।

कार्यक्रम में ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को भी प्रमुखता दी गई। ‘सनेडो’, ‘गलगोटो’ और ‘मन मोर बनी थनगाट करे’ जैसी लोकप्रिय धुनों पर छात्राओं ने डांडिया और गरबा प्रस्तुतियां दीं। पूरे परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।

12 छात्र समूहों ने दी प्रस्तुतियां

महोत्सव की शुरुआत स्टाफ गरबा के साथ हुई। इसके बाद 12 प्रमुख छात्र समूहों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। लाइव ऑर्केस्ट्रा पर आयोजित ओपन गरबे में सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया।

आयोजन का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजना और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के अंत में मां अम्बे की महाआरती की गई।

अतिथियों की मौजूदगी में छात्राओं का सम्मान

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रद्धा जोशी, गुजराती समाज के मानद महामंत्री पंकज भाई संघवी, कॉलेज के चेयरमैन रमेशभाई शाह और प्राचार्य डॉ. राकेश मुंजे उपस्थित रहे।

महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बेस्ट ड्रेस, बेस्ट गरबा गर्ल और बेस्ट मेकअप जैसी श्रेणियों में सम्मानित किया गया। आयोजन में छात्राओं की भागीदारी और अनुशासन के साथ भारतीय परंपराओं के प्रति उनका उत्साह देखने को मिला।

निर्मल रोकड़े की रिपोर्ट, इंदौर, मध्य प्रदेश।