शाहजहांपुर कचहरी के बंदीगृह में बंदी का शव फंदे पर मिला, घटना से मचा हड़कंप


शाहजहांपुर में शुक्रवार दोपहर कचहरी परिसर स्थित बंदीगृह के शौचालय में एक बंदी का शव फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो पुवायां थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। वह पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी था और न्यायालय में पेशी के लिए कचहरी लाया गया था।
शौचालय में मिला शव
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे दीपक बंदीगृह के शौचालय में गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर जब जांच की गई, तो वह अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना से पहले बंदी की न्यायालय में पेशी हुई थी या नहीं।
घटना की जांच की मांग
बाइट: देवव्रत वाजपेई, सीओ सिटी, शाहजहांपुर
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बाइट: राजेश अवस्थी, महासचिव, सेंट्रल बार एसोसिएशन, शाहजहांपुर
सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने घटना पर चिंता जताई और पूरे मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की।
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बंदी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
रोशन लाल पटेल की रिपोर्ट, वंदे भारत लाइव न्यूज़, शाहजहांपुर।

