हमीरपुर में विशेष बूथ दिवस का आयोजन, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया जा रहा प्रचार


निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हमीरपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत 17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित पुनरीक्षण से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए गांवों और कस्बों में मुनादी कर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी अशोक कुमार और अपर जिलाधिकारी ने विशेष बूथ दिवस के दौरान व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी जिला मुख्यालय स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और मुस्करा कस्बे के जीईसी बूथ पर पहुंचे। उन्होंने वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील
विशेष बूथ दिवस का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और पात्र नागरिकों को सूची में अपना नाम जुड़वाने का अवसर देना है। प्रशासन की ओर से प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को इस प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित तिथियों पर संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और नाम जोड़ने या आवश्यक संशोधन के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।
जितेन्द्र ओमरे की रिपोर्ट, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश।

