छत्तीसगढ़: रावण दहन के बाद खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या; 3 आरोपी गिरफ्ता

कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी अंतर्गत मूड़ापार बाजार के पास रावण दहन के ठीक बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते युवकों के एक समूह ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से करीब आधा दर्जन वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस और आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रातभर चले सर्च अभियान में 3 आरोपियों को धर दबोचा है, जबकि चौथे फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मौके पर पहुंचे एएसपी लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने पूरी स्थिति का जायजा लिया और मामले की गहराई से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

