Fri, 23 Oct 20261:56 PM
Fri, Oct 23, 2026Updated 1:56 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

हाईवे पर एनएचएआई कर्मियों और मैजिक चालक के बीच विवाद, वीडियो वायरल

WhatsAppFacebookX

News video GIF

हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में थाने के सामने नेशनल हाईवे पर खराब हुई टाटा मैजिक गाड़ी को लेकर एनएचएआई कर्मचारियों और चालक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर टाटा मैजिक अचानक खराब होकर खड़ी हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एनएचएआई की टीम ने चालक से हाईवे पर गाड़ी खड़ी होने का कारण पूछा। इस पर चालक उलझ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने चालक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। जांच में चालक के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद यातायात पुलिस ने चालक का भारी भरकम चालान काटकर उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।