Sun, 25 Oct 202610:57 PM
Sun, Oct 25, 2026Updated 10:57 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौके पर मौत चालक हिरासत में

WhatsAppFacebookX

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, चालक हिरासत में

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के निंदूरा क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर मजरे कुदारी गोपालपुर निवासी यास्मीन बानो पत्नी हबीब किसी काम से निकली थीं। इसी दौरान ट्रक संख्या UP32 RN 4125 के चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में यास्मीन बानो की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अमर सिंह
वंदे भारत न्यूज़, ब्यूरो चीफ बाराबंकी