बाराबंकी में 14 केंद्रों पर PET परीक्षा, 27,936 अभ्यर्थी हुए शामिल

बाराबंकी में 14 केंद्रों पर PET परीक्षा, 27,936 अभ्यर्थी हुए शामिल
पुलिस ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में की मदद, अभ्यर्थियों ने जताई खुशी
बाराबंकी। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां कीं। परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए, जहां कुल 27,936 अभ्यर्थी शामिल हुए। रविवार सुबह 8 बजे से परीक्षा शुरू हुई।
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने पर भी जोर दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
परीक्षा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन कराया गया। अभ्यर्थियों को जूते और बेल्ट उतारकर केंद्र में प्रवेश करना पड़ा। उन्हें अपने साथ केवल आधार कार्ड और PET का प्रवेश पत्र ले जाने की अनुमति दी गई।
इस बीच, परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में अभ्यर्थियों की मदद के लिए पुलिसकर्मी भी आगे आए। कुछ पुलिसकर्मियों ने अपने वाहनों से अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर परीक्षा स्थल पहुंचने में सहूलियत मिली। पुलिस की इस पहल से अभ्यर्थियों ने खुशी जताई और सहयोग के लिए पुलिसकर्मियों की सराहना की।
जिला प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई।
अमर सिंह, वंदे भारत न्यूज ब्यूरो चीफ, बाराबंकी

