Sat, 31 Oct 20264:05 PM
Sat, Oct 31, 2026Updated 4:05 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

सत्संगति से मिलता है भक्ति और कल्याण का मार्ग: स्वामी गिरीशानंद

WhatsAppFacebookX

रिपोर्टर निजामुद्दीन खान वंदे भारत न्यूज हमीरपुर।
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के उदयराज गार्डन में चल रहे सात दिवसीय संत प्रवचन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वामी रोटीराम महाराज के कृपापात्र स्वामी गिरीशानंद ने सत्संगति का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान की कृपा से संतों का सानिध्य मिलता है और संतों की कृपा से भगवान की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों का सानिध्य बड़ी कठिनाई से प्राप्त होता है। उनके वचनों और उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। उन्होंने स्वामी रोटीराम महाराज के सानिध्य को सौभाग्य बताते हुए श्रद्धालुओं से उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर स्वामी मुक्तानंद ने श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों की व्याख्या करते हुए धर्म और कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, स्वामी सर्वचैतन्य ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार और सत्कर्मों को अपनाकर जीवन सार्थक बनाने का संदेश दिया। संतों के प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।