छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: देव माइनिंग इन्फोटेक लिमिटेड ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, राज्य की विकास यात्रा में सहभागिता पर दिया जोर
कोरबा–छत्तीसगढ़ के गौरवशाली स्थापना दिवस के पावन अवसर पर देव माइनिंग इन्फोटेक लिमिटेड की ओर से प्रदेश के समस्त नागरिकों, ऊर्जावान युवाओं और माइनिंग सेक्टर से जुड़े मेहनतकश कामगारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई
संस्थान द्वारा जारी शुभकामना संदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ केवल एक राज्य नहीं, बल्कि हमारी आन, बान और शान है। यहाँ की संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक संपदा देश भर में अनूठी है। छत्तीसगढ़ ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से विकास के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया है, वह हर छत्तीसगढ़िया के लिए गर्व का विषय है।
”छत्तीसगढ़ की इस विकास गाथा में अपनी सेवाएं देना और यहाँ के औद्योगिक विकास में भागीदारी निभाना हमारे लिए गौरव की बात है। देव माइनिंग इन्फोटेक लिमिटेड राज्य के चहुंमुखी विकास, उच्च सुरक्षा मानकों और स्थानीय उत्थान के लिए सदैव संकल्पित है।”
— प्रबंधन, देव माइनिंग इन्फोटेक लिमिटेड

