Tue, 03 Nov 202611:39 AM
Tue, Nov 3, 2026Updated 11:39 AM IST
होम › छत्तीसगढ़

* गेवरा परियोजना में HEMM ऑपरेटरों का सम्मान: बेस्ट ऑपरेटर अवार्ड पर ‘इंटक परिवार’ का रहा जलवा *

WhatsAppFacebookX

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की प्रमुख गेवरा परियोजना में आज भारी अर्थमूविंग मशीनरी (HEMM) के जांबाज ऑपरेटरों के सम्मान और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ‘बेस्ट ऑपरेटरों’ के लिए एक गरिमामय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

​इस दौरान खदान में दिन-रात कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ कोयला उत्पादन एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले ऑपरेटरों को सम्मानित किया गया। समारोह की खास बात यह रही कि पुरस्कार हासिल करने वाले अधिकांश ऑपरेटर इंटक (INTUC) परिवार के कर्मठ सदस्य रहे।
​राष्ट्र और संगठन का मान बढ़ा रहे ऑपरेटर

​समारोह में वक्ताओं और उपस्थित पदाधिकारियों ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इंटक परिवार के सदस्यों की यह उपलब्धि संगठन और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। विषम परिस्थितियों में भी सुरक्षित उत्पादन और उच्च कार्य कुशलता का प्रदर्शन कर इन ऑपरेटरों ने यह साबित कर दिया है कि इंटक के श्रमिक देश की ऊर्जा सुरक्षा की असली रीढ़ हैं।

​हर्ष का माहौल, शुभकामनाएं प्रेषित

​पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी साथी कर्मचारियों और इंटक परिवार के सदस्यों को उनकी इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आगे भी हमारे सभी श्रमिक साथी इसी तरह अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए गेवरा परियोजना, देश और इंटक संगठन का नाम रोशन करते रहेंगे।