हमीरपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

हमीरपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के बरहरा गांव निवासी शेरसिंह रविवार शाम सरीला से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पाल डेरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शेरसिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शेरसिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके से फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
परिवार में पसरा मातम
सड़क हादसे में शेरसिंह की असामयिक मौत से बरहरा गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट: निजामुद्दीन खान की रिपोर्ट
वंदे भारत न्यूज हमीरपुर
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश

