Sat, 07 Nov 202610:39 PM
Sat, Nov 7, 2026Updated 10:39 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

एसपी ने दीपावली के धनतेरस को लेकर शोहरतगढ़ व बढ़नी में किया पैदल गस्त

WhatsAppFacebookX

एसपी ने दीपावली के धनतेरस को लेकर शोहरतगढ़ व बढ़नी में किया पैदल गस्त

* एएसपी, सीओ सहित थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहें।

अवधेश त्रिपाठी वन्दे भारत न्यूज
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।

दीपावली के धनतेरस को लेकर शुक्रवार सायं एसपी ने शोहरतगढ़ व बढ़नी कस्बे में पैदल गस्त कर सुरक्षा का एहसास कराया। इस अवसर पर एएसपी, सीओ एवं थानाध्यक्ष मय फोर्स सहित पीएसी बल उपस्थित रहे। एसपी डा0 अभिषेक महाजन द्वारा शोहरतगढ़ व बढ़नी कस्बे में संध्याकालीन पैदल गश्त के दौरान मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थलों, चौराहों, प्रमुख मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही मार्ग में पड़ने वाले विद्युत तारों, अवरोधों एवं अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों का परीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक कार्रवाई हेतु अवगत कराया गया। एसपी ने लक्ष्मी पूजा पण्डालों के आयोजकों, संभ्रान्त नागरिकों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर शान्ति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कृत्यों के प्रति पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। पैदल गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों एवं भ्रामक प्रचार-प्रसार पर प्रभावी नियन्त्रण रखा जा सके। इस दौरान एएसपी प्रशान्त कुमार प्रसाद, सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ शेषमणि पाण्डेय, थानाध्यक्ष ढेबरुआ चन्द्रकान्त पाण्डेय, थाना पुलिस एवं पीएसी बल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।