Sat, 07 Nov 202610:39 PM
Sat, Nov 7, 2026Updated 10:39 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 41 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

WhatsAppFacebookX

सहारनपुर। नशे के सौदागरों के खिलाफ सहारनपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऑपरेशन सवेरा के तहत रामपुर मनिहारान पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में खलबली मची हुई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तुरमतखेड़ी में चेकिंग के दौरान समरयाब उर्फ साहिल पुत्र गय्यूर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना रामपुर मनिहारान में मुकदमा संख्या 359/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अब पुलिस आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकों की पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि स्मैक कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र चौधरी, कांस्टेबल विकास तोमर और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे।