Sat, 07 Nov 202610:39 PM
Sat, Nov 7, 2026Updated 10:39 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर: हमीरपुर में सात दिन मिलेगी 24 घंटे बिजली, शहर में 12 घंटे होगी पानी की सप्लाई

WhatsAppFacebookX

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश। दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों को देखते हुए हमीरपुर जिले में बिजली और पानी की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए विद्युत विभाग और जल संस्थान ने विशेष तैयारी की है।
शासन के निर्देश पर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित सात दिनों तक 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिजली विभाग ने जारी किए निर्देश
अधीक्षण अभियंता विद्युत ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि शासन की ओर से 6 से 15 नवंबर के बीच सात दिन 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश मिले हैं। इसके लिए दोनों सब डिवीजन के अधिशासी अभियंताओं को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

शहर में 12 घंटे होगी जलापूर्ति
जल संस्थान के सहायक अभियंता राहुल सिंह के अनुसार:
नलकूप से सुबह 7 से 9 बजे तक।
शाम 5 से 7 बजे तक।
टंकी से सुबह 6 से 9 बजे तक।
शाम 6 से रात 9 बजे तक पानी मिलेगा।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
विभाग / क्षेत्र संपर्क नंबर
बिजली जिला कंट्रोल रूम 8004947753
हमीरपुर, सुमेरपुर, मौदहा जलापूर्ति 7007063116
राठ, सरीला, गोहांड, कुरारा 9769778306
जल संस्थान अधिशासी अभियंता 8887746690
जनता से अपील
त्योहारों के दौरान बिजली या पानी से संबंधित किसी भी समस्या पर संबंधित विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

रिपोर्ट: निज़ामुद्दीन खान
वंदे भारत न्यूज़ Sham
जनपद हमीरपुर, उत्तर प्रदेश