Sat, 07 Nov 202610:39 PM
Sat, Nov 7, 2026Updated 10:39 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव कार्यक्रम पुरदिलनगर, हाथरस। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को दी

WhatsAppFacebookX

सरस्वती विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव कार्यक्रम

पुरदिलनगर, हाथरस। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यों एवं विद्यार्थियों ने दीपावली पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा दीपों की रोशनी से वातावरण जगमगा उठा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार चैचाणी ने माँ लक्ष्मी का पूजन एवं आरती की। वहीं भैया-बहनों ने दीप सज्जा एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से समस्त आचार्य परिवार को दीपावली के उपलक्ष्य में मिष्ठान एवं उपहार भेंट किए गए, जिससे आचार्य परिवार में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण रहा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को दीपावली का पर्व स्वच्छता, सादगी, पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाने का संदेश दिया गया। साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाते हुए सत्य, धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने पंचपर्वों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि यह जीवन में सकारात्मकता, सद्भाव एवं संस्कारों का प्रकाश फैलाने का संदेश भी देता है। उन्होंने पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा पर्यावरण एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग एवं उल्लास का वातावरण रहा। राजकुमार संपादक हाथरस