*फटाका बाजार में सुरक्षा की व्यवस्था पर उठे सवाल चद्दर शेड के शेड के साथ काटन का टेंट*


रतलाम
मुकेश कुमावत कि रिपोर्ट
8982119888
*दीपावली पर बाजार सुनसान! क्या मंदी की आहट है या बाजार से गायब हुई रौनक?*
*फटाका बाजार में सुरक्षा की व्यवस्था पर उठे सवाल चद्दर शेड के शेड के साथ काटन का टेंट*
रतलाम जिले के ढोढर में दीपावली का त्योहार आते ही जिस हाट बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती थी, आज उसी बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानों पर ग्राहकों की कमी और बाजार की फीकी रौनक कई सवाल खड़े कर रही है। आखिर इस बार दीपावली पर बाजार इतना सुनसान क्यों है? क्या यह आने वाली मंदी की चेतावनी है?
वहीं दूसरी ओर ढोढर के पटाखा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पटाखा दुकानों पर चद्दर के शेड के साथ कपड़े के टेंट लगाए गए हैं ऐसे में सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? क्या सुरक्षा नियमों का पालन करवाने के लिए किसी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है?आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? क्या हादसा होने के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी?
दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है ऐसे में आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए प्रशासन को समय रहते पटाखा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

