Mon, 09 Nov 202610:24 PM
Mon, Nov 9, 2026Updated 10:24 PM IST
होम › महाराष्ट्र

नेर में गांजा बेचने वाले आरोपी पर स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई 7,300 रुपये कीमत का 146 ग्राम गांजा जब्त; आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

WhatsAppFacebookX

नेर में गांजा बेचने वाले आरोपी पर स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई

7,300 रुपये कीमत का 146 ग्राम गांजा जब्त; आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

नेर (जिला यवतमाल) जिला प्रतिनिधि शेख महेबूब

यवतमाल जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, भंडारण और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार चिंथा के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने नेर शहर में गांजा बेचने वाले एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 146 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 7,300 रुपये बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 7 नवंबर 2026 को स्थानीय अपराध शाखा, यवतमाल के पुलिस दल को गोपनीय सूचना मिली थी कि नेर पुलिस थाना क्षेत्र के चमन नगर निवासी शेख जफर शेख जब्बार (उम्र 36 वर्ष) दरगाह रोड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के पास गांजे की अवैध बिक्री कर रहा है।

सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने नेर पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान संदिग्ध आरोपी दिखाई देने पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके पास से गांजे जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।
जब्त माल का विवरण :
हरे पत्ते, बीज एवं फूल सहित गांजे जैसा मादक पदार्थ, पैकिंग सहित वजन 162 ग्राम।
शुद्ध गांजे का वजन 146 ग्राम।

गांजे की अनुमानित कीमत 7,300 रुपये।
प्रथमदृष्टया आरोपी के पास गांजे का अवैध कब्जा पाए जाने पर उसके खिलाफ नेर पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8(क) एवं 20(ब)(ii)(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच नेर पुलिस थाना द्वारा की जा रही है

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंथा, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात तथा पुलिस उपविभागीय अधिकारी सतीश चव्हाण के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक शिवशंकर कायंदे, अमलदार पोहेवा सोहेल मिर्झा, कुणाल मुंडोकर, मिथुन जाधव, सचिन मलाये, पुलिस कर्मचारी अमित झांडेकर, पवन ढवळे तथा जितेंद्र चौधरी सहित स्थानीय अपराध शाखा, यवतमाल की टीम ने की।