Tue, 10 Nov 202610:34 PM
Tue, Nov 10, 2026Updated 10:34 PM IST
होम › राजस्थान

दीपावली पर लक्ष्मणगढ़ स्वाभिमान मंच ने बाजारों में निकाला आत्मीयता का कारवां, व्यापारियों से की रामा-श्यामा*

WhatsAppFacebookX

*दीपावली पर लक्ष्मणगढ़ स्वाभिमान मंच ने बाजारों में निकाला आत्मीयता का कारवां, व्यापारियों से की रामा-श्यामा*

*अध्यक्ष नरोत्तम वैद्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं*

लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
दीपावली के पावन पर्व पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए *लक्ष्मणगढ़ स्वाभिमान मंच* की ओर से *दीपावली की रामा-श्यामा* का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात्रि 9:30 बजे मंच के लक्ष्मणगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष *नरोत्तम वैद्य* के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्नेही सदस्यों का कारवां नगर के बाजारों में निकला। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाजारों में एक-एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर आत्मीयता के साथ *दीपावली की रामा-श्यामा* की तथा सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अनूठी पहल से बाजारों में उत्साह एवं अपनत्व का माहौल देखने को मिला। मंच के सदस्यों ने व्यापारियों से आत्मीय मुलाकात कर उनके सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर लक्ष्मणगढ़ के विकास, व्यापारी वर्ग के सम्मान, आपसी भाईचारे और नगर के स्वाभिमान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

मंच की इस पहल ने यह संदेश दिया कि सामाजिक संगठन केवल आयोजनों तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग से आत्मीय संबंध स्थापित करना और सुख-दुख में साथ खड़े रहना ही उनकी वास्तविक पहचान है।

*एकता, भाईचारे और विकसित लक्ष्मणगढ़ का संकल्प*

रामा-श्यामा आत्मीय मिलन कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष नरोत्तम वैद्य, संयोजक घनश्याम गोड़, संरक्षक शुभकरण सरवा (मानासी), तिलोक नायक (वार्ड नंबर 2), महेंद्र शर्मा (नरोदड़ा वाले), सह-संयोजक उमेद खंडेलवाल, महासचिव संजय लसाडिया, उपाध्यक्ष जगदीश भभेवा, मनीष भाटी, हरलाल धाभाई, कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, सहकोषाध्यक्ष मुकेश सोनी एवं संगठन महामंत्री शशिकांत पारीक सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर नरेंद्र पुजारी, सुभाष जांगिड़, मुकेश पुरोहित, आचार्य अनिल सैनी, आनंद चूड़ीवाले, भारत पुरोहित, विष्णु आइसक्रीम वाले, भरत सैनी, ओमप्रकाश सैनी, बाबूलाल मातवा की ढाणी, नवरंगलाल नायक, अंकित शर्मा, विशाल जोशी, ओमप्रकाश गौड़, मुकेश नायक, बहादुर नायक, अमित नायक, सर्वोत्तम वैद्य, प्रदीप दाधीच, अनिल मिश्रा, आनंद मिश्र, मोहम्मद आशिफ, जुगल किशोर कयाल, मखन मानासी, भंवरलाल माहीच मानासी, विनोद गौड़, डालजी गौड़, सुशील पारीक, पवन गौड़, बनवारी लाल चौहान, हरीश गुजर, वीरेंद्र नायक, महेश शर्मा, राजेंद्र कुमार सैनी, पीयांशु वर्मा, आचार्य अश्वनी, राजू, राजेंद्र वर्मा, प्रमोद चुनवाल, परीक्षित, कमल शर्मा, गोपीचंद पारीक, विष्णु कुदाल, राकेश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, महेंद्र कुमावत, मुकेश कुमावत, प्रवीण मातवा, अंकित जांगिड़, रामस्वरूप पारीक, मनीष चुनवाल, गौरव शर्मा, गोपाल शर्मा, विकास शर्मा, सुमित झाकल, योगेश झाकल, सज्जन सैनी एवं पंडित प्रकाश सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंच की ओर से कहा गया कि यह आयोजन केवल दीपावली की शुभकामनाओं का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नगर की एकता, आपसी सद्भाव, व्यापारी वर्ग के सम्मान और लक्ष्मणगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

*मंच का ध्येय है—*

*”विकसित लक्ष्मणगढ़, स्वाभिमानी लक्ष्मणगढ़!”*

इस अवसर पर लक्ष्मणगढ़ स्वाभिमान मंच ने नगर के समस्त व्यापारियों एवं नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।