Tue, 10 Nov 202610:34 PM
Tue, Nov 10, 2026Updated 10:34 PM IST
होम › मध्य प्रदेश

एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत थाना भानपुरा को अवैध मादक पदार्थ पकड़ने में मिली बडी सफलता

WhatsAppFacebookX

प्रेस नोट
 एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत थाना भानपुरा को अवैध मादक पदार्थ पकडने में मिली बडी सफलता ।
 मौके से गिरप्तार आरोपी के कब्जे से 62 लाख रूपये से अधिक का अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर ( स्मैक) 310 ग्राम एवम् 05 किलो 400 ग्राम डोडाचुरा जप्त किया गया ।
 प्रकऱण में आरोपी से एक होण्डा साईन मोटर सायकिल से जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP14 ZD6535 भी की गई जप्त
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत श्रीमान् अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशों के तारतम्य में श्री रामसनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ एवं श्री विजय कुमार यादव एसडीओपी महोदय गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला व उप निरीक्षक धर्मेश यादव चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी की टीम ने भैसोदामण्डी तालाब के पास आम रोड भैसोदामण्डी पर कार्यवाही करते हेतु आरोपी कालु सिह पिता मांगीलाल उर्फ मांगु सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 43 साल निवासी ग्राम सुराखेडी थाना गरोठ जिला मन्दसौर (म.प्र.) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर व डोडाचुरा जप्त करने में सफलता हासिल की ।
 घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 08.11.2026 को पुलिस चौकी भैसोदामण्डी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेश यादव द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए भैसोदामण्डी तालाब के पास आम रोड पर से आरोपी कालु सिह पिता मांगीलाल उर्फ मांगु सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 43 साल निवासी ग्राम सुराखेडी थाना गरोठ जिला मन्दसौर (म.प्र.) को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मौके से गिरफ्तार किया जाकऱ आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 310 ग्राम कीमती 62 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 05 किलो 400 ग्राम कीमती 11000 रूपये जप्त की जाकर मौके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया व अपराध धारा 8/15,21,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । प्रकऱण में जप्त अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोतो के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है

जप्तमश्रुका- 1. अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 310 ग्राम कीमती 62 लाख रूपये ।
2. अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 05 किलो 400 ग्राम कीमती 11000 रूपये ।
3. एक होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक MP14 ZD6535 कीमती 50 हजार रूपये

गिरफ्तार आरोपीः- कालु सिह पिता मांगीलाल उर्फ मांगु सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 43 साल निवासी ग्राम
सुराखेडी थाना गरोठ जिला मन्दसौर (म.प्र.)

सराहनीय कार्य– उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला व चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी उनि
धर्मेश यादव , सउनि सूर्यपाल मेंडा, आरक्षक जितेन्द्र कोठे , आरक्षक बहादुर भुरिया का सराहनीय
योगदान रहा ।