Wed, 11 Nov 20267:28 PM
Wed, Nov 11, 2026Updated 7:28 PM IST
होम › राजस्थान

श्री पापड़ वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव

WhatsAppFacebookX

श्री पापड़ वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव
श्री रामसेवक दास जी महाराज के पावन सान्निध्य में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी का लिया आनंद
जयपुर। विद्याधर नगर सेक्टर-8 स्थित श्री पापड़ वाले हनुमान मंदिर (श्री श्री 1008 श्री रामसेवक दास जी महाराज का आश्रम) में गुरुसेवक महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री रामसेवक दास जी महाराज के पावन सान्निध्य में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं रोशनी से सजाया गया। भगवान श्री ठाकुरजी का मनमोहक अन्नकूट शृंगार कर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और ठाकुरजी के अलौकिक शृंगार के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण विशाल पंगत प्रसादी रही। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर पंगत प्रसादी का आनंद लिया। श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण करने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण और धार्मिक सद्भाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
श्री रामसेवक दास जी महाराज का पावन सान्निध्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक आकर्षण रहा। भक्तों ने भगवान के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं जय श्री सीताराम के जयघोष के साथ हुआ।