Wed, 11 Nov 20267:26 PM
Wed, Nov 11, 2026Updated 7:26 PM IST
होम › राजस्थान

अग्रवाल समाज के दीपावली स्नेह मिलन में प्रतिभाओं का सम्मान, विरासत और इतिहास पर हुई रोचक ज्ञान की जंग

WhatsAppFacebookX

अग्रवाल समाज के दीपावली स्नेह मिलन में प्रतिभाओं का सम्मान, विरासत और इतिहास पर हुई रोचक ज्ञान की जंग
ठेठ मारवाड़ी हास्य कविताओं ने गुदगुदाया, ‘गर्व है हम अग्रवाल हैं’ प्रश्न मंच में कई सवालों ने उलझाया, मनोज फतेहपुरिया ने जीता गीता प्रेस के सवाल पर पुरस्कार
फोटो—
चिड़ावा, 11 नवंबर।
अग्रवाल समाज चिड़ावा की ओर से अग्रसेन धाम में दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में जहां शिक्षा, खेल, व्यावसायिक उपलब्धियों और राजकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। वहीं समाज की गौरवशाली विरासत, इतिहास और महापुरुषों से जुड़ा रोचक प्रश्न मंच भी आकर्षण का केंद्र रहा। ठेठ मारवाड़ी हास्य कविताओं ने माहौल को खुशनुमा बनाया तो दीपावली की रामा-श्यामा, बुजुर्गों के चरण स्पर्श और आशीर्वाद ने समारोह को पारिवारिक स्नेह से भर दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक अग्रभोज किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चिड़ावा नगरपालिका उपाध्यक्ष संगीता ललित भगेरिया थीं। अध्यक्षता पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश मोदी, रघुवीरप्रसाद बाछुका, राजकुमार भालोठिया एवं संतोष देवी कुंजबिहारी गुप्ता उपस्थित रहीं। समारोह का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया ने दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल प्रदीप मोदी एवं प्रो. कन्हैयालाल लाठ ने किया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली करीब साढ़े तीन दर्जन प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इनमें कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक-स्नातकोत्तर कक्षाओं में 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल रहे। इसके अलावा एमबीबीएस, एमबीए, बीटेक, एलएलबी और एमफार्मा जैसी प्रोफेशनल डिग्रियां हासिल करने वाले युवाओं, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं तथा राजकीय सेवाओं में चयनित एक दर्जन से अधिक युवाओं का भी सम्मान किया गया। समाज की ओर से प्रतिभाओं को सम्मान-पत्र एवं पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में दीपावली की पारंपरिक रामा-श्यामा करते हुए अग्रजनों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। युवाओं और बच्चों ने बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। अंत में सभी ने सामूहिक अग्रभोज किया। समारोह ने शिक्षा, प्रतिभा सम्मान, सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत और राजनीतिक भागीदारी के संदेश के साथ दीपावली मिलन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में भगेरिया पब्लिक स्कूल तथा सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
बॉक्स….
‘गर्व है हम अग्रवाल हैं’ प्रश्न मंच में इतिहास और विरासत की परीक्षा
समारोह का सबसे दिलचस्प आकर्षण ‘गर्व है हम अग्रवाल हैं’ प्रश्न मंच रहा। इसमें अग्रवाल समाज के इतिहास, देश की राजनीति, उद्योग जगत, साहित्य, कला और चिड़ावा की प्रतिष्ठित हस्तियों से जुड़े सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले अग्रजनों को पुरस्कृत किया गया। प्रश्न मंच में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अभिनेत्री काजल अग्रवाल, मधुसुदन खेतान झुंझुनूं, डालमिया परिवार, हिम्मतरामका परिवार, भगेरिया परिवार, फतेहपुरिया परिवार, मास्टर प्यारेलाल गुप्ता, राय बहादुर सेठ सूर्यमल शिवप्रसाद, सेठ दूलीचंद ककरानिया और प्रवासी उद्योगपति नरोत्तम सेखसरिया से जुड़े सवालों ने लोगों की खूब दिमागी कसरत करवाई। कुछ सवाल तो ऐसे रहे, जिनका जवाब देने में उपस्थित अग्रजन भी असमंजस में पड़ गए। भगेरिया परिवार से अब तक कितने पार्षद नगरपालिका में निर्वाचित और मनोनीत हो चुके हैं तथा चिड़ावा के किस अग्रवाल परिवार की महिला को पद्म विभूषण सम्मान मिला है, इन सवालों का कोई भी सही जवाब नहीं दे पाया। वहीं गीता प्रेस गोरखपुर की स्थापना से जुड़ा सवाल भी काफी पेचीदा रहा। अधिकांश प्रतिभागियों ने हनुमानप्रसाद पोद्दार का नाम लिया। लेकिन मिठाई व्यापारी मनोज फतेहपुरिया ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सही जवाब देकर सबको चौंका दिया और पुरस्कार अपने नाम किया। इस सवाल का सही उत्तर गीता प्रेस के संस्थापक जयदयाल गोयनका थे। हनुमानप्रसाद पोद्दार ने इसके प्रकाशन कार्य और कल्याण पत्रिका को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रश्न मंच और प्रतिभाओं के पुरस्कार स्व. श्री बाबूलाल जी, शशिकांत जी एवं चंद्रकांत जी सुलतानिया परिवार की ओर से प्रायोजित किए गए थे। सवालों के जवाब देने में बुजूर्ग आगे रहे।
बॉक्स….
मारवाड़ी हास्य कविताओं ने बांधा समां
कार्यक्रम में हरिश हिंदुस्तानी ने अपने ठेठ मारवाड़ी अंदाज में हास्य कविताओं की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को खूब गुदगुदाया। उनकी कविताओं पर सभागार में बार-बार ठहाके गूंजते रहे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन से जुड़े हास्य प्रसंगों ने दीपावली मिलन के माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
बॉक्स….
पूरे सभागार में एक साथ गूंजे ‘भगेरिया’ और ‘हिम्मतरामका’ के नाम, जवाब की बारी आई तो अटके अग्रजन
प्रश्न मंच के दौरान दो बार बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जब सवाल पूरा होने से पहले ही पूरे सभागार में एक साथ ‘भगेरिया’ और ‘हिम्मतरामका’ के नाम गूंज उठे। दरअसल, पहला सवाल था कि चिड़ावा में ऐसा कौनसा परिवार है, जिसके सदस्य सर्वाधिक बार नगरपालिका में पार्षद निर्वाचित एवं मनोनीत हुए हैं? परिवार का नाम ही पूछा गया था कि पूरा सभागार एक सुर में बोल उठा—‘भगेरिया’। हालांकि, जब परिवार के पार्षदों की कुल संख्या और उनके नाम पूछे गए तो कोई भी इसका पूरा जवाब नहीं दे पाया। इसी तरह दूसरा सवाल श्रीकृष्ण गौशाला, चिड़ावा से जुड़ा था। पूछा गया कि गौशाला में सर्वाधिक बार किस परिवार के सदस्य अध्यक्ष रहे हैं? सवाल पूरा होने से पहले ही सभागार में फिर एक आवाज गूंजी—‘हिम्मतरामका’। इस बार भी लोगों ने परिवार का नाम तो तुरंत बता दिया, लेकिन आगे संख्या और नाम बताने की बारी आई तो प्रतिभागी उलझ गए। हालांकि, बाद में एक अग्रजन ने इस सवाल का सही जवाब देकर पुरस्कार अपने नाम किया। इन दोनों सवालों ने यह जरूर दिखा दिया कि चिड़ावा के सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में भगेरिया एवं हिम्मतरामका परिवारों की पहचान कितनी गहरी है।
बॉक्स….
नगरपालिका उपाध्यक्ष संगीता भगेरिया का विशेष अभिनंदन
चिड़ावा नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मुख्य अतिथि संगीता ललित भगेरिया का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें चुनड़ी ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन स्वाति प्रणय गुप्ता ने किया। वहीं निकाय चुनाव-2026 में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर राजनीतिक भागीदारी का प्रयास करने वाले सुभाष खंडेलिया, अनुज भगेरिया, मनीषा केडिया एवं पीयूष बाछुका का भी सम्मान किया गया। इस पहल के जरिए समाज में राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में भागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
बॉक्स…
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
समारोह में सत्यनारायण चौधरी, सांवरमल उदयपुरिया, कुंजबिहारी गुप्ता, कांतिप्रसाद हलवाई, प्रकाश मोदी, मनोज फतेहपुरिया, सुमित मंड्रेलिया, विनोद मोदी, पुरुषोत्तम एवं श्यामसुंदर पिचानवेवाला, महेश सर्राफ, विनोद हजारिका, सुरेश नारनौलिया, अशोक सूरजगढ़िया, शंकरलाल बंका, विजय ककरानिया, अंकित भगेरिया, जगदीश फतेहपुरिया, रजनीकांत ककरानिया पिंटू, सोनू सर्राफ, दिनेश अडूकिया, राजेश-राकेश वेद, प्रतुल गुप्ता, कृष्ण कुमार बाछुका, शिवकुमार सिवानीवाला, जवाहरमल गुप्ता, आनंद खेतान, आशीष गाडाखेड़ा, मुकेश सूरजगढ़िया, अश्विनी मोदी सोनू, दीपक मोदी दीपू, विजेन्द्र गोयल, सुभाष खण्डेलिया, कृष्ण-पवन केडिया, मामचंद अग्रवाल, सुशील ककरानिया, कॉमर्स के प्रसिद्ध टीचर रमेश अग्रवाल घरड़ानिया, संजय ककरानिया, सुभाष हिम्मतरामका, महेश चौधरी, कैलाश सुलतानिया बंटी, मोती-सुरेश हिम्मतरामका, सतीश जसरापुरिया, रितेश अग्रवाल, विशाल हलवाई, विजय मोदी, रोहित सुलतानिया, रोहित खरातिका, हरखचंद—आशीष केडिया, शंकरलाल भगेरिया, प्रमोद सुलतानिया, कन्हैया भादरमल मोदी, दिनेश मोदी, आशीष विनोद सर्राफ, सुशील शुभम मोदी, दिव्या सुलतानिया, रेखा संदीप हिम्मतरामका, दीपा भीमराजका, सीमा गुप्ता, रीटा चौधरी, आशा सर्राफ, संगीता टीबड़ेवाला, ममता तोला, आशा हलवाई, बबिता मोदी, रेखा उदयपुरिया, किरण गुप्ता, अनिता लाठ, उमा मोदी, मनीषा-रजनी केडिया, सुनीता-नीतू झुंझुनूंवाला, रेखा उदयपुरिया, नीतू सर्राफ, ख्याति केडिया, निक्की भगेरिया, नीतू गोयल एवं नीशू रोहित सुलतानिया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। आयोजन में प्रदीप-संदीप हिम्मतरामका, राकेश बाछुका, अनिल रामभरोसा, अमित भगेरिया, महेंद्र मोदी, अमित गोयल, प्रिंसिपल प्रदीप मोदी, प्रो. कन्हैयालाल लाठ, रोहित सुलतानिया, दिनेश झुंझुनूंवाला, प्रशांत पिचानवेवाला, राहुल तोदी एवं गौरव हिम्मतरामका ने सक्रिय सहयोगी की भूमिका निभाई।
बॉक्स….
इन प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में एमबीबीएस डिग्री हासिल करने पर शैली गोयल, दीपेश मोदी, सीए बनने पर रिया गोयल, वंशिका गुप्ता, हार्दिक सिंघल, प्रांशु अग्रवाल, बीटेक करने पर गौरव गर्ग, रजत गुप्ता, सिद्धि अग्रवाल, एलएलबी करने पर अक्षय गुप्ता, पीजीडीएम एमबीए करने पर खुशी मोदी, अंशिता अग्रवाल, एमफॉर्मा और एमबीए करने पर निकिता उदयपुरिया, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में 70 फीसदी से अधिक प्राप्त करने पर साक्षी अग्रवाल, राधिका सुलतानिया, प्रिया अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, अनिता कुमारी, रश्मि ककरानिया व खुशी अग्रवाल को सम्मानित किया गया। वहीं लॉन टेनिस में जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर प्राप्त करने पर श्रेयांश केडिया व हॉकी में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मलिशा रूंगटा को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने पर स्वाति, राघव अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, वैशाली लाठ, कृतिका तोदी, कृष्णा अग्रवाल, दिव्य अग्रवाल, खुशी ककरानिया, खिलेश मोदी व हर्षिता मोदी तथा 10वीं में 70 प्रतिशत या फिर इससे अधिक अंक प्राप्त करने पर हर्षिता अडूकिया, लक्ष्मी, लतिका लाठ, पलक गुप्ता, अमित सुलतानिया, भाविका ककरानिया, विवेक बंसल, मोहित सुलतानिया, कृष्टि अग्रवाल, आशिता अग्रवाल, एकता अग्रवाल, खुशी मंड्रेलिया, मनीषा गोयल, माहेती गोयल, इशिका गोयल, आशी अग्रवाल, निश्चल फतेहपुरिया, परिधि ककरानिया, राधे गोयल को भी सम्मानित किया गया।