रीवा मऊगंज में दो मौत एक की रोटवेटर से वही मनगवा क्षेत्र करेंट लगने से युवती की मौत

*रीवा मऊगंज में खेत जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसने से युवक की मौत मनगवां में करंट से किशोर की गई जान दो घटनाओं से गांव में मातम छाया है*
*21 वर्षीय वेदमणि सौंधिया की गई जान 15 साल के किशोर की करंट से मौत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा लौर मनगवां पुलिस कर रही जांच देखो खबर*
रीवा। रीवा संभाग में खेत की जुताई के दौरान दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में दो लोगों की जान चली गई। एक घटना में रोटावेटर में फंसने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, तो दूसरी घटना में 15 साल के किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों घटनाओं से गांव में मातम छा गया है।
*पहली घटना – रोटावेटर में फंसने से युवक की मौत*
पहली घटना मऊगंज जिले की है। खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसने से युवक की जान चली गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरा निवासी वेदमणि सौंधिया पिता राजनारायण 21 वर्ष की मौत हुई है। परिजन ने बताया है कि वह खेत की जुताई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह रोटावेटर मशीन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। इस घटना की जांच लौर पुलिस द्वारा की जाएगी।
*दूसरी घटना – करंट से किशोर की मौत*
जुताई कार्य के दौरान ही एक अन्य घटना में 15 साल के किशोर की मौत हुई है। मनगवां थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में मूलतः यूपी के रहने वाले किशोर की जान गई है।
पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम परिजन के आने पर बुधवार को कराया जाएगा। मनगवां पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
*खेतों में काम करते समय बरतें सावधानी*
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने खेतों में काम करते समय सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों से अपील है कि रोटावेटर, ट्रैक्टर और बिजली के उपकरणों का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतें। जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
बेटू तिवारी संजय की रिपोर्ट✍️

