Thu, 12 Nov 20268:44 PM
Thu, Nov 12, 2026Updated 8:44 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

सकीट में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी धूमधाम से मनाई भाई दूज, बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक

WhatsAppFacebookX

सकीट (एटा)। सकीट कस्बे सहित पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हर उम्र के भाई-बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही घरों में त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

भाई दूज के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही परंपरा के अनुसार मिठाई खिलाकर त्योहार की सभी रस्में निभाई गईं। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्रेम और स्नेह प्रकट किया।

वहीं, सकीट में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच भी भाई दूज को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। छोटे भाई-बहनों ने भी पूरे उत्साह के साथ यह पर्व मनाया। घरों में हंसी-खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा।

भाई दूज का यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी स्नेह को मजबूत करने का संदेश देता है। पूरे कस्बे में त्योहार को लेकर उल्लास का माहौल देखने को मिला।