हमीरपुर: बांकी रोड पानी की टंकी के पास जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 5,180 रुपये नकद बरामद सुमेरपुर (हमीरपुर)। जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

हमीरपुर: बांकी रोड पानी की टंकी के पास जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 5,180 रुपये नकद बरामद
सुमेरपुर (हमीरपुर)। जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सुमेरपुर थाना पुलिस ने बांकी रोड स्थित पानी की टंकी के पास मैदान में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 5,180 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर की शाम गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बांकी रोड स्थित पानी की टंकी के सामने मैदान में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम:
1. राजा बाबू पुत्र दुर्जन अहिरवार, निवासी पिपरौंदा, थाना मौदहा।
2. मनोज कुमार पुत्र राधाचरण अवस्थी, निवासी वार्ड नंबर 18, रविंद्रनाथ टैगोर नगर, सुमेरपुर।
3. मातादीन पुत्र कठोरीलाल अनुरागी, निवासी बपरेथा, थाना चरखारी, महोबा।
4. सोनू पुत्र स्वर्गीय रामकृपाल साहू, निवासी वार्ड नंबर 18, रामनगर, सुमेरपुर।
5. कल्लू उर्फ सुखराम पुत्र शिवचरण प्रजापति, निवासी पलेरा, थाना सुमेरपुर।
6. गौरेलाल पुत्र चुनूबाद कुशवाहा, निवासी वार्ड नंबर 18, रविंद्रनाथ टैगोर नगर, सुमेरपुर।
पुलिस ने मौके से मालफड़ के 4,120 रुपये और आरोपितों की जामा तलाशी से 1,060 रुपये बरामद किए। इस प्रकार कुल 5,180 रुपये नकद और ताश के पत्ते पुलिस के कब्जे में लिए गए।
इस मामले में थाना सुमेरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 374/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत छह आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमोल सिंह और उनकी पुलिस टीम शामिल रही।
रिपोर्ट: निज़ाम ख़ान (निजामुद्दीन खान)
वन्दे भारत न्यूज हमीरपुर
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश

