Thu, 12 Nov 20261:27 PM
Thu, Nov 12, 2026Updated 1:27 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

हमीरपुर: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ 46 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

WhatsAppFacebookX

हमीरपुर: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ 46 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

सुमेरपुर (हमीरपुर)। जिले में अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुमेरपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना सुमेरपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए पलरा गांव के मरवा हार में बबूल के पेड़ के नीचे से 46 वर्षीय रामबहादुर प्रजापति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका, उपनिरीक्षक अमोल सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

रिपोर्ट: निज़ाम ख़ान (निजामुद्दीन खान)
वन्दे भारत न्यूज हमीरपुर
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश