विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027 युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर रहेगा फोकस मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027
युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर रहेगा फोकस
मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक
उदयपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 15.10.2026 को मतदाता सूचियों के अद्यतनीकरण के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत गुरूवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। उदयपुर जिले में प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 34 हजार 814 है, जिनमें पुरूष 9 लाख 44 हजार 444 तथा महिला मतदाता 8 लाख 90 हजार 370 है।
आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में गुरूवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मीडियाकर्मियों की पृथक-पृथक बैठक कलक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने विश्ेाष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची-2027 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटोरहित) एवं एक हार्ड कॉपी निःशुल्क संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर बैठक आयोजित कर उपलब्ध कराई गई। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी /मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट इलेक्शन डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है तथा कोई भी मतदाता इस सूची मे अपना नाम ऑनलाइन सर्च कर सकता है, इसके अतिरिक्त सभी ठस्व् के पास बूथवार प्रारूप मतदाता सूची हार्डकॉपी में भी उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क कर सूची मे अपने नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गिर्वा एवं एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
11 दिसम्बर तक हो सकेंगे दावे एवं आपत्तियां
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राठौड़ ने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त किये जाएगें। दावें-आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदन 28 दिसम्बर 2026 तक ईआरओ द्वारा निर्णित किए जाएगें। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। दावे-आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूची साप्ताहिक रूप से संकलित कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यलय के बाहर चस्पा की जाएगी। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी /मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी तथा ईआरओ प्रति सप्ताह मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित कर इन सूचियों को उन्हें उपलब्ध करवायेगें।
युवाओं के नाम जुड़वाने पर जोर
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग की मंशा के अनुसार अभियान के दौरान अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर फोकस रहेगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया है, जो सतत जारी है। इसके लिए क्रमशः फॉर्म-6, 7 एवं 8 ईसीआईनेट एप एडदिरेट वोटर पोर्टल अथवा वोटर डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर ऑनलाईन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है। श्री राठौड़ ने अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम जुड़वाने के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों से सहयोग की अपील की। श्री राठौड ने बताया कि मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध अपील लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 23 एवं 27 के अन्तर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 15 दिवस में तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।

